Jan Ashirwad Yatra: सघन जनसंपर्क के बाद जनआर्शीवाद यात्रा का समापन 25 को

सघन जनसंपर्क के बाद जनआर्शीवाद यात्रा का समापन 25 को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे यात्रा का समापन

तीन सितंबर को शुरू हुई यात्रा में 210 विधानसभा पहुंचे भाजपा नेता

भोपाल

तीन सितंबर को शुरू हुई भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनआर्शीवाद यात्रा का औपचारिक समापन करेंगे। इस महासम्मेलन में करीब दस लाख युवाओं के जुटने की उम्मीद है। 22 दिवसीय जनआर्शीवाद यात्रा 210 विधानसभाओं का दौरा कर भोपाल में आयोजित इस महासम्मेलन में पहुंचेगी। इस बीच भाजपा के केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी और जाने-माने नेताओं ने जनता के बीच जाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लिया। पार्टी नेताओं ने यात्रा के दौरान 10 हजार 643 किमी की दूरी तय की थी।

महासम्मेलन में शामिल होंगे 25 लाख कार्यकर्ता
मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत जुटाने और विजय के लिए आशीर्वाद लेने के मकसद से शुरू की गई भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा सोमवार 25 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके लिए भोपाल में एक विशाल महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 25 लाख कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। भाजपा ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान खंडवा, सागर, रीवा, ग्वालियर, बुंदेलखंड, विंध्य, मालवा, चंबल आदि विधानसभाओं का दौरा किया था, जहां पार्टी को जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला। यात्रा में भाजपा के अधिकांश कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे। अब यात्रा का औपचारिक समापन पीएम मोदी द्वारा भोपाल में 25 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर के लिए भोपाल में व्यापक स्तर पर तैयारियां भी चल रही है। बताया जा रहा है चुनावी रैली से पहले भाजपा ने जनआर्शीवाद यात्रा के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। हालांकि विधानसभा चुनावों की तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी चुनावी रणनीति में थोड़ी भी लापरवाही नहीं करना चाहती। पहली सूची जारी होने के बाद जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…