भारतीय मूल की ‘अंडरकवर एजेंट’ के नाम पर रखा गया लंदन में ‘काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक’ का नाम

भारतीय मूल की ब्रिटिश जासूस (British spy of Indian origin) और टीपू सुल्तान की वंशज (Descendant of Tipu Sultan) नूर इनायत खान (Noor Inayat Khan) के नाम पर लंदन में एक ‘काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक’ (‘Council Housing Block’) का नाम रखा गया है। इसके लिए मतदान कराया गया था।

कैमडेन काउंसिल ने बुधवार को एक समारोह में ‘‘नूर इनायत खान हाउस’’ का अनावरण किया। इस मौके पर लेबर पार्टी के स्थानीय सांसद एवं विपक्षी नेता कीर स्टार्मर, खान की जीवनी की लेखिका श्रबानी बसु और कैमडेन काउंसिल के नेता और स्थानीय निवासी मौजूद थे।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के स्पेशल ऑपरेशंस एक्जीक्यूटिव (एसओई) के लिए ‘अंडरकवर एजेंट’ के रूप में भारतीय मूल की जासूस नूर इनायत खान के योगदान का सम्मान करने के लिए ‘काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक’ का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। कैमडेन वह नगर था जहां युवा नूर 1943 में नाजी-कब्जे वाले फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले अपने परिवार के साथ रहती थीं।

‘स्पाई प्रिंसेस: द लाइफ ऑफ नूर इनायत खान’ की लेखिका बसु ने कहा, यह अद्भुत है कि कैमडेन के निवासियों ने हाउसिंग ब्लॉक का नाम नूर इनायत खान के नाम पर रखने के लिए मतदान किया। कैमडेन के लोगों ने वास्तव में नूर को अपने दिल में बसा लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक सूफी थीं, वह धार्मिक सहिष्णुता में विश्वास करती थीं, वह अहिंसा और राष्ट्रों के बीच शांति में विश्वास करती थीं। आइए आज हम शांति और सद्भाव के लिए उनका संदेश लेकर जाएं।

  • Related Posts

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका, 4 महीने में 1.41 लाख करोड़ रुपये का व्यापार घाटा; आयात ने बढ़ाई मुश्किलें

    इस्लामाबाद। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश का व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में 16…