महाशिवरात्रि पर उज्जैन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी निशुल्क बसें, IG और कलेक्टर ने किया महाकाल मंदिर का दौरा

महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कर्कराज मंदिर तक लाने और ले जाने के लिए निशुल्क बस चलाई जाएगी। विभिन्न पार्किंग स्थलों से भी बस सेवा संचालित होगी। आइजी संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने रविवार रात महाशिवरात्रि की व्यवस्था को लेकर महाकाल मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने उन्हें विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई।

महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कर्कराज मंदिर तक लाने और ले जाने के लिए निशुल्क बस चलाई जाएगी। विभिन्न पार्किंग स्थलों से भी बस सेवा संचालित होगी।

आइजी संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने रविवार रात महाशिवरात्रि की व्यवस्था को लेकर महाकाल मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने उन्हें विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई। आला अधिकारियों ने दर्शनार्थियों के लिए निर्धारित मार्ग का पैदल भ्रमण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए।

प्रशासक सोनी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भक्तों को चारधाम मंदिर, शक्तिपथ, महाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कर्क राज मंदिर, मन्नत गार्डन और इंजीनियरिंग कालेज परिसर में रहेगी।

श्रद्धालुओं के कर्क राज मंदिर तक आगमन के लिए नगर पालिका निगम द्वारा निःशुल्क बसें भी चलाई जाएंगी। आइजी, कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे बैरिकेड के बीच वरिष्ठ नागरिक, महिला और बच्चों की सुविधा के लिए कुछ क्षेत्रों को खुला रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि श्रद्धालुओं के लिए जूता स्टैंड कहां-कहां बनाए जाना हैं, उन स्थलों को भी पहले से ही सुनिश्चित किया जाए।

पैदल मार्ग पर आगामी 6 मार्च की रात्रि तक बैरिकेडिंग पूर्ण करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर अस्थाई शौचालय, पेयजल और शेड बनाए जाने के लिए भी निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं को कम से कम समय में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन हो सकें, इस प्रकार से सारी व्यवस्थाएं की जाएं। भ्रमण के दौरान एडीएम अनुकूल जैन और पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…