इंग्लैंड के लॉर्ड्स में होगा WTC 2025 का फाइनल, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने&सामने

qqq 3 1wI5zEqqq 3 1wI5zE

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल जून महीने में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार फाइनल मैच खेलने उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार खिताब के लिए दावेदारी पेश कर रहा है।

आखिरी बार की तरह इस बार भी WTC Final इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपने टीम के सातवीं लगातार टेस्ट जीत के बाद अब अपनी नजरें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल पर टिका दी हैं। रबाडा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी है। रबाडा का कहना है कि प्रोटियाज टीम को यह पता है कि पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को कैसे हराना है।

कमिंस की सेना के लिए kagiso Rabada ने बुना चक्रव्यूह
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल की। इससे पहले ही सीरीज के पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्‍तान को 2 विकेट से हराकर WTC फाइनल में जगह पक्‍की की थी। दूसरा टेस्ट मैच में जीत हासिल करना यह उनकी सातवीं लगातार टेस्ट जीत थी। इस जीत में साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान को तीसरे पारी में 478 रन पर ढेर करने में दो से ज्यादा दिन का समय लगा था। पाकिस्तान के कप्तान शाहन मसूद का शतक के दम पर मैच को जीवित रखा था।

पाकिस्तान ने टेस्ट इतिहास में दूसरे सबसे बड़े पहले पारी के नुकसार को पार किया और दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर किया। हालांकि, 58 रन का लक्ष्य बहुत छोटा था, और दक्षिण अफ्रीका ने उसे केवल 7.1 ओवर में पूरा कर लिया।

रबाडा का 6 विकेट का प्रदर्शन एक बार फिर इस बात को साबित करता है कि वह दक्षिण अफ्रीका की WTC ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने जिस तरह से शानदार प्रदर्शन कर दिखाया, उससे हर किसी को उम्मीदें हैं कि वह WTC Final में टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

इस बीच सुपरस्पोर्ट से बातचीत करते हुए रबाडा ने कहा कि यह सच है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल अभी दूर है, लेकिन ऐसा बड़ा मौका आपको उत्साहित कर देता है। दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हमेशा एक हाई वोल्टेज मुकाबला रहा है, क्योंकि हम दोनों एक जैसे क्रिकेट खेलते हैं। हम कड़ी मेहनत करते हैं और वे भी हमारे खिलाफ कड़ी मेहनत करेंगे और हम यह जानते हैं। लेकिन हमें यह भी पता है कि उन्हें कैसे हराना है। एक 100 प्रतिशत, टेस्ट क्रिकेट अभी भी जिन्दा है। यह हमारा सबसे अच्छा प्रारूप है, जिसे हम अभी खेल रहे हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…