भारत की WTC दौड़ से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने गौतम गंभीर को दी सलाह

PAK a8na0DPAK a8na0D

Basit Ali: ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, कंगारू टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया का सामना अब 11 जून से लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम  WTC के पिछले दो फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन थोड़ा खराब क्या हुआ, पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी चालू हो गई है। पाकिस्तान की टीम तीन WTC चक्र में शीर्ष तीन में भी नहीं पहुंच सकी और उनके पूर्व क्रिकेटर्स अब भारतीय टीम का सलाह दे रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को पाकिस्तान टीम के मौजूदा कोच आकिब जावेद से सीख लेने कहा है।

बासित अली ने गंभीर को दी यह सलाह
बासित अली ने गंभीर से भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में सुपरस्टार कल्चर को खत्म करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि ऐसा ही आकिब जावेद ने पाकिस्तान टीम के साथ किया था। गंभीर के कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया से हार गई। वहीं, आकिब ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच में ही बाहर कर दिया और उपमहाद्वीप की टीम ने आखिरी दो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की थी।

बासित ने गंभीर से आकिब को फॉलो करने कहा
बासित ने कहा, ‘गौतम गंभीर को आकिब जावेद की विचारधारा अपनानी चाहिए। टीम से गैर-प्रदर्शन करने वालों को हटा दें और जिन्होंने निरंतरता दिखाई है उन्हें वापस से टीम में लें। यह संदेश दूर तक जाना चाहिए। आकिब जावेद ने सुपरस्टार संस्कृति को समाप्त कर दिया और उन खिलाड़ियों को छोड़ दिया जिन्होंने सोचा था कि उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। उन्होंने दिखाया कि हर कोई समान है।’

पाकिस्तान WTC टेबल में आठवें स्थान पर
हालांकि, पाकिस्तान टीम खुद भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में नहीं है। पाकिस्तान की टीम नौ टीमें में आठवें स्थान पर है। उसने इस चक्र में 12 में से सिर्फ चार मैच जीते, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान एक भी टेस्ट ड्रॉ नहीं करवा पाया। उसका अंक प्रतिशत 27.78 है। वहीं, भारत ने इस चक्र में 19 टेस्ट खेले और नौ जीते। आठ में टीम के हार का सामना करना पड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे। भारत का अंक प्रतिशत 50.00 है और टीम तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 63.73 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 69.44 अंक प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…