साइबर ठगी: खाताधारकों के खातों में लाखों रुपए अवैध रूप से ट्रांसफर, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग: दुर्ग जिले में इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें साइबर ठगी करने वालों के गिरोह ने सैकड़ों खाताधारकों के खातों में अवैध तरीके से लाखों रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। पुलिस को यह जानकारी गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिली है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कर्नाटक बैंक के 111 खाताधारकों के खातों में विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के जरिए कमाए गए 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए मिले हैं। उक्त 111 बैंक खातों का उपयोग अवैध लाभ कमाने के लिए किया गया है।

इन खातों को लेकर अन्य राज्यों में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। इसे लेकर साइबर क्राइम की टीम खातों में हुए लेन-देन की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी खाताधारक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन आने वाले समय में पुलिस खाताधारकों से आधार कार्ड समेत अन्य डिटेल मांगकर पूछताछ करेगी।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…