बरेठ पारा स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

खैरागढ़

शहर के बरेठ पारा स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा ⁠गोदाम में रखे गैस सिलेंडरों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था. यह भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : रायपुर जिले के 4 जनपद अध्यक्षों के लिए आरक्षण तय, जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रक्रिया जारी

जानकारी के अनुसार, ⁠बरेठ पारा के रहने वाले राजेश रजक का गोदाम है, जिसमें टेंट हाउस का लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था. गोदाम से आग उठता देख ⁠आस-पास रहने वाले लोग भी अपना घर खाली कर सुरक्षित जगह की ओर भागे.

लोगों ने इसके साथ आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची ⁠फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. घटना की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आगजनी के पीछे क्या वजह थी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…