रणवीर सिंह का नया लुक हुआ वायरल, फैंस को याद आए संजय दत्त और रणबीर कपूर

RANVEER 1 VFQZdSRANVEER 1 VFQZdS

Ranveer Singh: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह पिता बनने के बाद से ज्यादातर समय अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ ही गुजार रहे हैं. हालांकि अब रणवीर अपने काम पर वापस लौट चुके हैं और उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है. दुआ पादुकोण सिंह की मम्मी यानी दीपिका पादुकोण ने अभी काम पर वापस लौटने का प्लान नहीं किया है. फिलहाल वो अभी अपनी बेटी को पूरा वक्त देना चाहती हैं और उसके साथ वक्त गुजारना चाहती हैं.  

फैंस को आई पुराने संजय दत्त की याद
इसी बीच सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक नए लुक में नजर आ रहे है. रणवीर के इस लुक को देख फैंस को पुराने संजय दत्त और एनिमल के रणबीर कपूर की याद आ गई है. इस वीडियो में रणवीर स्वैग से वॉक करते हुए नजर आ रहे है. उनकी एनर्जी और यूनिक ड्रेसिंग फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा हैं.

खुली जुल्फों में खींचा फैंस का ध्यान 
इस वीडियो में रणवीर सिंह लंबे बालों में नजर आ रहे है और उनकी जुल्फें खुली हुई है. जिसे देखकर हर कोई चकमा खा गया. इस नए लुक को देखने के बाद फैंस को संजय दत्त के पुराने लुक की याद आ गई. इस वीडियो में रणवीर कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे हैं और आंखों पर ब्लैक चश्मा पहने हुए हैं. उनका ये लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. गले में चैन और खुली जुल्फें  देख फैंस उन पर फिदा हो रहे हैं. 

‘मुझे लगा संजय दत्त है’
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा कि एनिमल वाले रणबीर कपूर वाला हेयर स्टाइल तो दूसरे यूजर ने बोला कि मुझे लगा संजय दत्त है. बता दें कि बीती रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट किए गए थे. इस दौरान दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थी और रणवीर सिंह भी बेहद स्मार्ट लग रहे थे. 

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…