Docu&series ‘The Roshans’: 2000 में राकेश रोशन पर हमले के बाद इमोशनल हुए ऋतिक, हमले के बाद खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे थे राकेश

ROSHAN 12 r3uNIIROSHAN 12 r3uNII

The Roshans: साल 2000 में ऋतिक रोशन की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी. य़े फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं कहो ना प्यार है की सफलता के कुछ ही दिनों बाद, राकेश रोशन पर मुंबई में दिनदहाड़े हमला हुआ था. दो गोलियां लगने के बावजूद, राकेश खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे थे. इस घटना के अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का शक था. वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन नई डॉक्यू-सीरीज़, “द रोशन्स” में उस दर्दनाक घटना को याद कर इमोशनल होते नजर आए.

साल 2000 में लगी थी गोली
डॉक्यू-सीरीज़, “द रोशन्स” में ऋतिक रोशन अपने पिता को गोली लगने की घटना को याद करते हुए कहते हैं, ”ओह गॉड वो बहुत मुश्किल समय था. लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने पिता के लिए डर महसूस किया था. वह सुपरमैन थे. यहां तक ​​कि जब वह अस्पताल में थे, मुझे याद है कि मैंने खून जैसी लाल चादरों की एक झलक देखी थी और इससे मैं एक पल के लिए डर गया था. लेकिन अगले ही पल, मेरे पिताजी बातचीत कर रहे थे, हंस रहे थे, और ऐसा लग रहा था कि वह इसे हैंडल कर सकते हैं.”

रात को चिल्लाकर उठे थे राकेश रोशन
ऋतिक आगे कहते हैं, ”उसके एक महीने बाद ही, मेरी मां ने बताया कि, मेरे पिता एक दिन रात को मदद के लिए चिल्लाते हुए उठे थे, उन्हें लगा कि उन्हें गोली मार दी गई है. तभी मुझे सुपरमैन के पीछे की कमजोरी का एहसास हुआ. ऋतिक ने खुलासा किया, ”उनका चेहरा इतना मजबूत था कि उन्होंने कभी भी अपना सॉफ्ट साइड सामने नहीं आने दिया. डॉक्यू-सीरीज़ में ऋतिक रोशन के 2000 में हुई घटना के तुरंत बाद चर्चा करते हुए फुटेज भी शामिल थे. राकेश रोशन को जब गोली लगी थी उस समय ऋतिक ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया ही था. ‘वे कहो ना प्यार है’ से रातों रात स्टार बन गए थे. लेकिन पिता के साथ हुई घटना से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था और पूरा रोशन परिवार हिल गया था.

ऋतिक रोशन वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही वॉर 2 में नजर आएंगे. इस मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वॉर 2 में जूनियर एनटीआर भी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे. ये फिल्म 14 अगस्त  2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा भी एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं.  

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…