3 टमाटर के सहारे वो 30 घंटे… बुराड़ी हादसे के बाद परिवार की आपबीती सुनकर भर आएंगी आंखें

Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से चार लोगों का परिवार मलबे में फंस गया था. इस दौरान उन्होंने 30 घंटे तक केवल तीन टमाटर खाकर अपनी जान बचाई. राहत और बचाव कार्य के बाद पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

तीन टमाटरों के सहारे ज़िंदा रहा परिवार

आपको  बता दें कि घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां सोमवार शाम को चार मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोगों को बचाया गया. मलबे में फंसे राजेश (30), उनकी पत्नी गंगोत्री (26) और उनके बेटे प्रिंस (6) व रितिक (3) को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. वहीं इस घटना को लेकर राजेश ने बताया, ”हम खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक इमारत ढह गई. हमने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन मलबे में बुरी तरह फंस गए. हमें बचाने कोई नहीं आ रहा था, इसलिए हमने घर में बचे सिर्फ तीन टमाटर खाकर खुद को ज़िंदा रखा.”

कैसे बचा परिवार?

वहीं राहत कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर पर छत का स्लैब गिरने की वजह से परिवार मलबे में पूरी तरह दबने से बच गया. हालांकि, वे 30 घंटे तक अंदर ही फंसे रहे. बचाव टीम ने आधुनिक उपकरणों और श्वान दस्ते की मदद से उन्हें खोजकर बाहर निकाला.

इमारत मालिक गिरफ्तार

इसके अलावा बताते चले कि इस हादसे में इमारत के मालिक योगेंद्र भाटी को गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…