रेल मंत्रालय ने ‘स्वरेल ऐप’ परीक्षण के लिए जारी किया, एक मंच पर मिलेंगी कई सेवाएं

रेल-मंत्रालय-ने-‘स्वरेल-ऐप’-परीक्षण-के-लिए-जारी-किया,-एक-मंच-पर-मिलेंगी-कई-सेवाएं

नई दिल्ली
रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को परीक्षण के लिए गूगल प्ले स्टोर पर स्वरेल नामक एक एप्लीकेशन जारी किया है, जिसमें एक साथ कई सेवाओं की पेशकश की गई है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “केवल 1,000 उपयोगकर्ता इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हम प्रतिक्रिया और फीडबैक का आकलन करेंगे। इसके बाद, इसे 10,000 लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह ऐप आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म और पार्सल बुकिंग, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर पूछताछ आदि सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है।

रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, ‘ऐप में मुख्य जोर एक सहज और स्पष्ट यूजर इंटरफेस के माध्यम से उपयोगकर्ताओं के अनुभवों को बेहतर बनाने पर है।” उन्होंने कहा, “रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने 31-01-2025 को बीटा परीक्षण के लिए सुपरऐप (स्वरेल) जारी कर दिया है। उपयोगकर्ता ऐप को प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।’

 

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…