भोपाल में जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ रुपए की सुपारी जब्त

भोपाल-में-जीएसटी-टीम-की-बड़ी-कार्रवाई,-12-करोड़-रुपए-की-सुपारी-जब्त

भोपाल
 मध्यप्रदेश  की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सेंट्रल जीएसटी (Central GST) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 310 टन सुपारी (310 tons of betel nut) जब्त की है. जब्त की गई सुपारी की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए (12 crore rupees) है।

दरअसल, सेंट्रल GST की भोपाल स्थित ब्रांच को सूचना मिली थी कि बैरसिया रोड के एक गोदाम में अवैध रूप से सुपारी का भण्डारण किया गया है. इस सूचना के आधार पर टीम ने बताई गयी जगह पर रेड मारी. इस दौरान टीम ने पाया कि गोदाम में हज़ारों बोरियों में सुपारी का भण्डारण किया गया है।

जांच के दौरान जीएसटी टीम ने पाया कि गोदाम में करीब 4 हज़ार से ज्यादा बोरियों में 310 टन सुपारी रखी हुई है जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है. छापे के दौरान टीम को पता चला कि करोड़ों रुपए कीमत की सुपारी करने वाला यह गोदाम रजिस्टर्ड ही नहीं है।

यही नहीं, जब सुपारी के भण्डारण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो वो भी नहीं मिले. फ़िलहाल गोदाम को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना निकली फर्जी, भिंड से युवक ने किया था हॉक्स कॉल

    By: Ravindra Singh ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए स्टेशन…

    दिग्विजय सिंह ने 5 दिन के लिए रोकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को दीपावली के अवसर पर पांच दिनों के लिए…