मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-पदक-विजेता-खिलाड़ियों-को-दी-बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के युवाओं ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत कुल 5 पदकों पर कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने स्वर्णिम जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सुश्री दिव्या पवार ने बॉक्सिंग के 54 किग्रा महिला इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। शुक्रवार को ताइक्वांडो के Kyorugi (54 किग्रा) इवेंट में श्री हरमन सिंह गिल ने रजत पदक अपने नाम किया। बॉक्सिंग में प्रतिभाशाली मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते। सुश्री मलिका मोर ने बॉक्सिंग के 50 किग्रा महिला इवेंट में एवं श्री हिमांशु श्रीवास ने 57 किग्रा पुरुष इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इसी तरह मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री माही लामा ने 57 किग्रा. महिला बॉक्सिंग इवेंट में दमदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अर्जित किया।

 

  • Related Posts

    मुरैना में कॉलेज की रंजिश ने पकड़ा हिंसक रूप, ओवरब्रिज पर बस रुकवाकर छात्रों से मारपीट और पथराव

    By: Ravindra Singh मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में कॉलेज के छात्रों के बीच हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज की बस को वैरियर चौराहे के…

    उज्जैन की हर पंचायत में स्थापित होगा उद्योग, 600 ग्राम पंचायतों को जोड़ने का अभियान शुरू

    उद्योगहीन पंचायतों में युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने की तैयारी, रुदायड़ा में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन जिले की हर ग्राम पंचायत को औद्योगिक गतिविधियों से…