सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों को जल्द ही मिलेंगे लैपटॉप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी-पात्र-मेधावी-विद्यार्थियों-को-जल्द-ही-मिलेंगे-लैपटॉप-:-मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देने का निर्णय लिया है। शासकीय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार इलेक्ट्रिक या पेट्रोल वाली स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि टेंडर निकालकर स्कूटी दी जाएगी, यह पूर्णत: निराधार है। जो पात्र हैं उन्हें स्कूटी अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी सरकार पात्र मेधावी विद्यार्थियों को भी जल्द ही लैपटॉप भी वितरित करेगी। उन्होंने कहा है कि मेधावी छात्र-छात्राएं स्कूटी और लैपटॉप मिलने के बाद अपना भविष्य बनाने और उच्च शिक्षा पाने के लिए और अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

  • Related Posts

    उज्जैन की हर पंचायत में स्थापित होगा उद्योग, 600 ग्राम पंचायतों को जोड़ने का अभियान शुरू

    उद्योगहीन पंचायतों में युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने की तैयारी, रुदायड़ा में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन जिले की हर ग्राम पंचायत को औद्योगिक गतिविधियों से…

    राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हुए तो यूथ कांग्रेस के 60 नेता निलंबित, संगठन में बढ़ी नाराजगी

    रोहित राजोरिया ने कार्रवाई को बताया अन्याय, बोले- बिना नोटिस और पक्ष रखने का मौका दिए लिया गया फैसला भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस में करीब 60 नेताओं के निलंबन…