आवास के पट्टे एवं आवास देने की मांग को लेकर नपा पर किया प्रदर्शन

आवास-के-पट्टे-एवं-आवास-देने-की-मांग-को-लेकर-नपा-पर-किया-प्रदर्शन

मुरैना कैलारस

 नगर के अंतर्गत सैकड़ो की संख्या में आवासहीन परिवार पीढ़ियों से निवासरत हैं। उन्हें मध्य प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार आवास के पट्टे एवं आवास स्वीकृत करने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में आवासहीनों ने नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्य नगर पालिक अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया।

आवासहीन परिवारों ने एकत्रित होकर रैली निकालकर नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा को माकपा नेता, पूर्व  नपाध्यक्ष अशोक तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आवासहीनों को पट्टे और आवास देने की कार्रवाई तत्काल की जाए। शासन आदेशों पर अमल सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उनके पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर नगर सचिव, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने एकजुट आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया और आगामी दिनों में तहसील पर प्रदर्शन करने की घोषणा की। इस आंदोलन का नेतृत्व करन सिंह कुशवाह, इब्राहिम शाह पूर्व पार्षद, गुड्डी बाई ,मुन्नी बाई, आदि ने किया।

आगामी दिनों में आंदोलन को तेज करते हुए तहसील प्रदर्शन के बाद भोपाल में विधानसभा पर भी आंदोलनात्मक को कार्यवाही करने का निर्णय और संकल्प आवासहीन हितग्राहियों  ने लिया है।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…