मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, 2 घंटे से पहले नहीं ली जाएगी आंसर शीट

मध्य-प्रदेश-में-बोर्ड-परीक्षाओं-की-तैयारियां-पूरी,-2-घंटे-से-पहले-नहीं-ली-जाएगी-आंसर-शीट

 ग्वालियर

 एमपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में यदि कोई परीक्षार्थी दो घंटे से पहले ही पूरा प्रश्नपत्र हल कर लेता है और उत्तरपुस्तिका जमा कराकर घर जाना चाहता है तो उसकी उत्तरपुस्तिका जमा नहीं की जाएगी। दो घंटे के बाद तीसरे घंटे में उसकी उत्तरपुस्तिका जमा तो कर ली जाएगी, लेकिन उसे अपना प्रश्नपत्र भी जमा कराना होगा। तभी वह घर जा सकेगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गाइडलाइन में यह नियम दिया है। इसके पीछे नकल को रोकना है। अक्सर नकल माफिया के लोग परीक्षा केंद्र के बाहर रहते हैं। ऐसे में यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा देकर केंद्र से जल्दी बाहर जाता है, तो माफिया के लोग उसके प्रश्न पत्र को देखकर छात्रों को किसी तरह से नकल भेज सकते हैं।

इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए बोर्ड ने नियम ही बना दिया है कि किसी भी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका दो घंटे से पहले जमा ही नहीं की जाएगी। दो घंटे के बाद भी उत्तरपुस्तिका तो जमा करा ली जाएगी, लेकिन साथ में प्रश्नपत्र भी ले लिया जाएगा। परीक्षा का समय पूरा होने के बाद छात्र अपने प्रश्नपत्र को ले सकता है।

अब अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका भी नहीं मिलेगी

पहले यदि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका को भर देता था और उसे अतिरिक्त कॉपी मिल जाती थी। लेकिन अब बोर्ड ने पूरक उत्तरपुस्तिका को देना बंद कर दिया है। पहले मुख्य उत्तरपुस्तिका 8 पेज की होती थी, अब इसे 12 पेज की कर दिया गया है। इसलिए पूरक कापी परीक्षार्थी को नहीं मिलेगी।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…