इंदौर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने पीथमपुर हल्का पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

इंदौर-आर्थिक-अपराध-प्रकोष्ठ-ने-पीथमपुर-हल्का-पटवारी-को-रिश्वत-लेते-हुए-पकड़ा

महू
इंदौर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को पीथमपुर हल्का पटवारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। देवेंद्र नरवरिया ने ईओडब्ल्यू इंदौर में 21 फरवरी को शिकायत की थी। बंटवारे के प्रकरण के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी
शिकायत में आवेदक ने बताया था कि उसकी माता व मामा की भूमि पीथमपुर में है। इसके बंटवारे का प्रकरण तहसीलदार कार्यालय पीथमपुर में लंबित है। इस प्रकरण में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए वहां पदस्थ हल्का पटवारी प्रशांत त्रिपाठी द्वारा तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

एक लाख पहले भी ले चुका था
शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने आरोपित पीथमपुर पटवारी प्रशांत त्रिपाठी के विरुद्ध कार्रवाई की रणनीति तैयार कर विशेष दल का गठन किया। सूचना में पुष्टिकारक साक्ष्य होने से ट्रैप टीम पीथमपुर पहुंचा। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित एक लाख रुपये पूर्व में ले चुका है व एक लाख की किस्त शनिवार को लेने के लिए दबाव बना रहा है। टीम ने रणनीति के तहत रिश्वत की राशि आरोपित को देने के लिए उसके कार्यालय में भेजा गया।

अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच
शिकायतकर्ता को पटवारी अपनी गाड़ी से हाउसिंग चौराहा, शिवाजी प्रतिमा के पास लेकर आया। इस दौरान रिश्वत की राशि ले ली। इसके बाद शिकायतकर्ता देवेंद्र ने टीम को संकेत दिया। इस पर टीम ने आरोपित को रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ हिरासत में लिया। रिश्वत में अन्य किन-किन अधिकारियों की भूमिका है, इसकी भी जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    पसला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला: FIR दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ धरना

    बिल-वाउचर पर दस्तखत के विवाद को लेकर हुआ था हंगामा ग्राम पंचायत पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट और जबरन बिल-वाउचरों पर हस्ताक्षर कराने का एक गंभीर…

    निवाड़ी के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के सख्त तेवर: अधिकारियों को चेतावनी, बोले—’गरीब को परेशान किया तो नौकरी करने लायक नहीं रहोगे’

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का एक कड़ा और सख्त तेवर सामने आया है। निवाड़ी जिले के ग्राम रामनगर में आयोजित…