मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आईटीसी के चेयरमैन श्री पुरी एवं सीआईआई और एक्सिस बैंक के प्रतिनिधियों ने

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-से-आईटीसी-के-चेयरमैन-श्री-पुरी-एवं-सीआईआई-और-एक्सिस-बैंक-के-प्रतिनिधियों-ने

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग परिसंघ (कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज – सीआईआई) के प्रेसिडेंट श्री संजीव पुरी, सीआईआई के डायरेक्टर जनरल श्री चंद्रजीत बैनर्जी, रीजनल डायरेक्टर श्री राजेश कपूर एवं श्री अनिरुद्ध चौहान ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। इस दौरान औद्योगिक विकास और परस्पर व्यापारिक सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एक्सिस बैंक, मुंबई के वाइस प्रेसिडेंट श्री संदीप ओतुरकर व अन्य अधिकारियों ने भी समत्व भवन में ही मुलाकात की। बैठक में वित्तीय क्षेत्र में सहयोग और प्रदेश में बैंकिंग सुविधाओं के आवश्यकतानुसार विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।

 

  • Related Posts

    पसला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला: FIR दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ धरना

    बिल-वाउचर पर दस्तखत के विवाद को लेकर हुआ था हंगामा ग्राम पंचायत पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट और जबरन बिल-वाउचरों पर हस्ताक्षर कराने का एक गंभीर…

    निवाड़ी के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के सख्त तेवर: अधिकारियों को चेतावनी, बोले—’गरीब को परेशान किया तो नौकरी करने लायक नहीं रहोगे’

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का एक कड़ा और सख्त तेवर सामने आया है। निवाड़ी जिले के ग्राम रामनगर में आयोजित…