कांग्रेस का 5 से 15 मार्च तक प्रदेशव्यापी आंदोलन, भाजपा सरकार के खिलाफ हल्लाबोल

कांग्रेस-का-5-से-15-मार्च-तक-प्रदेशव्यापी-आंदोलन,-भाजपा-सरकार-के-खिलाफ-हल्लाबोल

बुरहानपुर
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता फरहा मुनीर खान ने प्रेस वार्ता में बताया कि 5 से 15 मार्च तक पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने सरकार पर महिलाओं, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। प्रवक्ता ने कहा कि 1.29 करोड़ बहनों के अधिकार छीनकर भाजपा सरकार ने महिला विरोधी मानसिकता दर्शाई है। वहीं, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण के वादों से मुकरने पर कांग्रेस सरकार को घेरने जा रही है।

प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह सड़क से सदन तक जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी। इसके तहत—

6 मार्च को पुतला दहन,
8 मार्च को जिला स्तरीय धरना,
10 मार्च को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बदहाली, असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। महिला, किसान, युवा और बुजुर्ग सभी को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस ने सरकार से जनता से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन होगा।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…