भंडारी ने UGC NET (JRF) परीक्षा में 99.98 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर किया नाम रोशन

भंडारी-ने-ugc-net-(jrf)-परीक्षा-में-99.98-पर्सेंटाइल-के-साथ-देशभर-में-तीसरी-रैंक-हासिल-कर-किया-नाम-रोशन

बुरहानपुर
बुरहानपुर की पूजा भंडारी ने UGC NET (JRF) परीक्षा में 99.98 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच अपनी कड़ी मेहनत और लगन से टॉप 3 में जगह बनाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।

शिक्षा के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी
पूजा सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय हैं। वह पिछले दो वर्षों से “हैप्पी टेल्स” नामक समूह चला रही हैं, जो अनाथ और बीमार पशुओं की देखभाल करता है।

महिलाओं के लिए प्रेरणा
पूजा का मानना है कि हर महिला को आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए। उनकी इस उपलब्धि से बुरहानपुर जिले में खुशी की लहर है, और वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…