वाजपेई नगर में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अधिकांश महिलाएं, बच्चे कुपोषित, बीमार मिले

भोपाल। जेंडर समानता के लिए काम करने वाली संस्था सरोकार द्वारा लक्ष्य अस्पताल के चिकित्सकों के सहयोग से शनिवार 29 मार्च को कैंसर हॉस्पिटल के पास वाजपेई नगर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से लगे  इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने बस्ती के अधिकांश बच्चों और महिलाओं को रक्त अल्पता, कुपोषण का शिकार पाया, जबकि बड़ी संख्या में पुरुष हृदय रोग व शुगर के रोगी पाए गए। इस पूरे आयोजन और प्रबंधन की जिम्मेदारी सरोकार की संत हिरदाराम महाविद्यालय की इंटर्न छात्राओं ने संभाली थी।

saro2

saro3

संस्था की सचिव कुमुद सिंह ने बताया कि वाजपेई नगर मल्टीज क्षेत्र में वंचित समुदाय के विभिन्न वर्गों के मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। शिविर में लगभग 100 स्त्री-पुरुषों, किशोरी बालिकाओं, महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लक्ष्य अस्पताल की निदेशक डॉ. पूनम चंदानी ने बताया कि कार्य की अधिकता तथा खान-पान और साफ-सफाई का ध्यान न रखने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे रक्त अल्पता और कुपोषण के शिकार हैं। महिलाओं में माहवारी संबंधी परेशानियां, हाथ-पैरों में दर्द सूजन आम शिकायत है, जबकि परीक्षण के दौरान पुरुष वर्ग में बड़ी संख्या में लोग हृदय संबंधी रोग और शुगर रोग से परेशान हैं। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवा वितरण के साथ नियमित इलाज की सलाह दी है। लक्ष्य अस्पताल के सहयोगी स्टाफ में डॉ. कार्तिक, नर्सिंग स्टाफ से निकिता शामिल थीं।

saro4

saro5

संत हिरदाराम कॉलेज की इंटर्न्स साक्षी यादव, शैल सेन, गार्गी राठौर,  लक्ष्मी विश्वकर्मा, महक राठौर,  महक राव, पूजा तिवारी, पायल महावर  पलक पाटीदार, महक पाटीदार, पूजा तिवारी शिविर की व्यवस्थाओं को संभालने के साथ अतिथि चिकित्सकों और समाजसेवी श्री रामचरन का स्वागत किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सरोकार संस्था की सचिव कुमुद सिंह ने किया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…