सागर में संविधान चौक का लोकार्पण, इंदौर में भी बनेगा संविधान चौक : मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल
नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सागर में बनाये गये संविधान चौक से अन्य जिलों को भी संविधान चौक बनाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर में भी सागर जैसा संविधान चौक बनाया जायेगा। मंत्री श्री विजयवर्गीय शुक्रवार को सागर में संविधान चौक के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सागर नगर निगम ने शहर के अंबेडकर पार्क में चौराहे का सौंदर्यीकरण करते हुए संविधान चौक का निर्माण किया है। कार्यक्रम में विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी भी मौजूद थीं।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन स्थल से संबंधित जगहों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा स्मारक तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने नागपुर में जहाँ शिक्षा-दीक्षा ली, वहाँ 500 करोड़ रुपये की राशि से विशाल स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के आग्रह पर डॉ. अंबेडकर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब की जन्म-स्थली महू में भी भव्य स्मारक तैयार किया गया है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापना के लिये 50 लाख और सागर की लाखा बंजारा छोटी झील के सौंदर्यीकरण के लिये भी राशि की मंजूरी दी। इसी के साथ सागर में ई-वाचनालय के लिये 50 लाख रुपये की राशि मंजूर की।

पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स का लोकार्पण
नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सागर के कटरा वार्ड में बनाये गये पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र कटरा बाजार में नगर निगम सागर ने 20 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि से विशाल शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण किया है। शहर में बनाये गये 4 मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 148 दुकानें बनायी गयी हैं। कॉम्पलेक्स के डबल बेसमेंट में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…