राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं

भोपाल

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि ईद का पर्व अमन, एकता और खुशियों का त्योहार है। परस्पर भाई चारे और खुशियों को बांटने का उत्सव है।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान का मुबारक महीना अमन-शांति का संदेश देता है। ईद का पर्व आपसी भेदभाव को समाप्त कर सभी इंसानों को जोड़ता है। यह सभी के प्रति दया, करुणा, आत्मीयता, मानवता और इंसानियत का संदेश भी देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से ईद के पर्व को साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मजबूत गरिमामय परंपरा के साथ मनाने की अपील की है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…