विक्रम नववर्ष पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा धाम में पूजा-अर्चना की

भोपाल

विक्रम संवत 2082 का प्रथम दिन उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने विक्रम नववर्ष पर पचमठा धाम में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल सूर्य उपासना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म व अध्यात्म हमारी सबसे बड़ी ताकत है। माँ भगवती की आराधना के नौ दिन हमें सही दिशा में काम करने की ताकत देते हैं। माँ की कृपा सभी पर रहे और हम सब जन कल्याण के लिए तत्पर रहें। उन्होंने राम दरबार को माँ बीहर के तट पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि राम दरबार के सदस्य नई चेतना के उदय का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी सहित राम दरबार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…