गुजरात की बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुजरात के बनासकांठा में हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही, दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मध्यप्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा कई श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की हृदय-विदारक घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मध्यप्रदेश सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। गुजरात सरकार से समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…