भोपाल में पूर्व टीआई पर महिला ने दर्ज कराया मामला, नशीली गोली देकर बनाए रिश्ते

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर यानि टीआई ने एक महिला की थकान उतारने के नाम पर उसे नशीली गोली खिला दी। और उसके साथ मौके का फायद उठाकर खुद ‘गंदा काम’ करके अपनी थकान मिटाने लगा। भोपाल के महिला पुलिस थाने में इस टीआई पर एफआईआर दर्ज हो गई है। पूरा मामला झाबुआ जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया से जुड़ा है। वह भोपाल के अयोध्यानगर थाने में टीआई रह चुका है, लेकिन विवाद के चलते उसका तबादला झाबुआ में कर दिया गया था।

टीआई के खिलाफ 32 वर्षीय एक होटल संचालिका ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया है कि टीआई कुंसारिया ने वर्ष 2019 में नशीली देवा देकर पहली बार उनसे रिश्ते कायम किए। उसके बाद शादी का झांसा देकर 2023 तक इसी तरह गंदा काम किया।
पुराने परिचित थे दोनों

युवती ने शिकायत में बताया कि इंस्पेक्टर राजकुमार कुंसारिया उसके पुराने परिचित थे। वह काफी सालों बाद एक दिन अचानक मिले। इसी दौरान 23 अगस्त 2019 को उन्होंने अपने जन्मदिन पर घर बुलाया था। टीआई ने कहा कि आप काफी काम कर थका जाती होगी, इसलिए एक टेबेलेट खा लो, आराम मिल जाएगा। महिला ने जैसे ही टेबलेट खाई उसका दिमाग घूमने लगा, फिर कुछ याद नहीं रहा।
शादी का भरोसा फिर इनकार

इसी मौके का फायदा उठाकर राजकुमार ने उनके साथ रिश्ते कायम किए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी टीआई ने उनको शादी करने का भरोसा दिया। उसके बाद से उसने कई सालों तक दोनों के बीच यह काम चलता रहा। जब टीआई का मन भर गया तो मार्च 2023 को उसने शादी से इनकार कर दिया।
टीआई कर चुके शिकायत

करीब एक साल पहले टीआई राजकुमार कुंसारिया की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। टीआई ने कहा था कि महिला ने उनसे 3 लाख रुपए ऐंठे थे, लेकिन अब उनपर ही एफआईआर हो गई।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…