योगेश शर्मा बने विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष

सतना
 बुधवार शाम विप्र सेना की आवश्यक बैठक गुप्ता पैलेस में संपन्न हुई,कार्यक्रम की अध्यक्षता सेना के मार्गदर्श श्री रावेंद्र तिवारी ने की सर्व प्रथम कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य विप्र सेना का विस्तार करना रहा,सामाजिक कार्यक्रमो में अपनी भगीदारी सुनिश्चित करना समाज मे जागरूकता लाना का संकल्प लिया गया कार्यक्रम की अगली कड़ी में विप्र सेना के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समाजसेवी योगेश शर्मा को अपना प्रदेश अध्यक्ष चुना,आगे कार्यक्रम में श्री शर्मा ने अपनी कार्यकारणी का भी गठन किया जिसमें अविन शर्मा संदीप भारती,शिव द्विवेदी एवं विकास मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष बने।संदीप गर्ग,प्रणय धाराधर, लोकेश द्विवेदी शब्द,अभिषेक पांडेय को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली। डॉ.शैलेश पांडेय,सुनील मिश्रा गप्पी,उदित तिवारी,अभिषेक तिवारी को प्रदेश सहसचिव।दीपक मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष,रजनीश द्विवेदी प्रदेश प्रवक्ता एवं पंकज शुकुल को प्रदेश मीडिया की कमान सौंपी गई।संगठन ने नवनिर्वाचित सदस्यों से संगठन विस्तार हेतु विशेष मुहिम चलाने का निर्णय लिया है एवं आने वाले समय में प्रदेश कार्यकारणी के नेतृत्व में जिला मंडल और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की योजना बनाई है। बैठक में युवा साथियों ने भी अपने अपने विचार रखे।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…