लड़कियों को बहलाने-फुसलाने ले जाते थे महंगे रेस्टॉरेंट, पब और बार, कहाँ से आता है पैसा जांच शुरू

भोपाल

 राजधानी भोपाल में सामने आए लव जिहाद को लेकर अब सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा है। इस मामले में हर दिन एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लेकिन आरोपियों को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं जैसे उनके पास पैसे कहां से आते थे और महंगे शौक पूरे करने के लिए कौन मदद करता था। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम इन सवालों के जवाब जुटाने में लग गई है।

आर्थिक रूप से कमजोर है आरोपियों का बैकग्राउंड

दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि लव जिहाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर है। जिस तरह की लग्जीरियस लाइफ वे जीते थे, ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि उन्हें फंडिंग कौन करता था। आरोपी थे तो गरीब घर से लेकिन उनके पास महंगाई बाइक और कार थी। साथ ही किराए से लिए कई कमरे हैं जिनका रेंट काफी ज्यादा है।

आरोपी लड़कियों को बहलाने-फुसलाने के लिए भी महंगे रेस्टॉरेंट, पब और बार में ले जाते थे। जहां से उन्हें अपना शिकार बनाने का खेल शुरू होता था और इसके बाद उनके साथ अश्लीलता की हदें पार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की प्लानिंग की जाती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच जांच के लिए भोपाल पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने वित्तीय सहायता पहुंचाने वालों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी और लव जिहाद की फंडिंग करने वालों की तलाश में जुट गई है।

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…