23वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप का समापन

भोपाल.
23वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन दिनांक 22 अप्रैल से 05 मई 2025 तक भोपाल में किया गया। भोपाल में आयोजित इस शूटिंग चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी चेतन सप्कल ने स्वर्ण और साहिल चौधरी ने कांस्य पदक अर्जित कर कुल 02 पदक अर्जित किये। 5 मई 2025 को प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल अकादमी के शूटिंग खिलाडी ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर पहले चरण में 279 और द्वितीय चरण में 270 अंक सहित कुल 549 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रतियोगिता में खेल अकादमी के शूटिंग खिलाडी ने भी 25मी. सेन्टर फायर पिस्टल सीनियर मेन वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…