रानी दुर्गावती की समाधि को ‘मकबरा’ बताए जाने पर बवाल, ABVP ने किया प्रदर्शन

जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद मच गया. विश्वविद्यालय ने बीएससी सेकंड ईयर के क्वेश्चन पेपर में पूछा कि रानी दुर्गावती का ‘मकबरा’ कहां स्थित है? इस सवाल को लेकर छात्रों और सामाजिक संगठनों ने जमकर विरोध किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रानी दुर्गावती की समाधि को मकबरा कहे जाने पर कड़ा विरोध जताया है.

ABVP का आरोप क्या है?

ABVP ने कहा है कि हिंदू धर्म में मकबरा शब्द का इस्तेमाल बलिदान स्थल के लिए नहीं किया जाता है. ऐसा करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है.

ABVP ने क्वेश्चन पेपर बनाने वालों, जांचने और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मध्य प्रदेश के ABVP के सचिव माखन शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को जो सवाल पूछा गया वो रानी दुर्गावती का अपमान है. रानी दुर्गावती के नाम पर ही विश्वविद्यालय है. रानी दुर्गावती वो वीरांगना थीं जिन्होंने मुगल शासक के खिलाफ जंग लड़ी थी और अपने राज्य की रक्षा की थी.

सचिव माखन शर्मा ने बताया कि रानी दुर्गावती के समाधि को मकबरा कहे जाने को लेकर ABVP की जबलपुर इकाई ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

विश्वविद्यालय ने क्या कहा?

क्वेश्चन पेपर को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति आर.के. वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह एक गलती है. कुलपति ने भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने की बात कही.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…