RTI के जवाब के बदले 4 हजार, लोकायुक्त ने महिला कर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा

 जबलपुर
 सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांग रहे आवेदक से रिश्वत मांगना महिला कर्मी को भारी पड़ गया। आवेदक ने रिश्वत की शिकायत लोकायुक्त से की, जिसके बाद मंगलवार को लोकायुक्त ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मी को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते धर लिया।

लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि 2 मई को शिकायतकर्ता राकेश विश्वकर्मा ने एसपी लोकायुक्त को लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि सीएमएचओ कार्यालय में उसने एक आरटीआई के तहत आवेदन लगाया था, जिसमें कुछ कर्मचारियों की पदस्थापना संबंधी जानकारी मांगी थी।
लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा

इस दौरान उसकी सीएमएचओ कार्यालय के आरटीआई शाखा में पदस्थ विनीता विलियम से मुलाकात हुई, जिन्होंने जानकारी देने के बदले पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बातचीत में 4 हजार रुपए में वह मान गईं। लोकायुक्त ने शिकायत की पड़ताल कराने के बाद विनीता विलियम को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…