विजय पताका फहराने के बाद ही चैन की सांस लेगा भारत’, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले

ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और दुनिया को संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.BJP नेता ने ग्वालियर दौरे के दौरान कहा, “यह आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध है…आतंकवाद को खत्म करने के लिए. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.”

उन्होंने कहा, “जिस सटीकता के साथ हमारी वायुसेना, ड्रोन और अन्य हथियारों ने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हर जगह को चुन-चुनकर नष्ट किया है, वह इस बात का सबूत है कि आज भारत की रक्षा प्रणाली वैश्विक स्तर पर कैसे उभरी है.”

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार आतंकवादियों का सफाया करने के लिए काम करेगी.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जहां से आतंकवाद पनपता था. आज भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका एकमात्र लक्ष्य आतंकवाद का सफाया करना है.”

सिंधिया ने कहा कि इन नौ स्थानों पर आतंकवादी शिविरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. उन्होंने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, “सशस्त्र बलों ने हमारी बहनों के ‘सिंदूर’ को मिटाने वाले आतंकवादियों का सफलतापूर्वक सफाया कर दिया है.”

सीमा पर जारी गोलाबारी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से निर्दोष परिवारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. हमें अपनी सेना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. भारत इस युद्ध को जीतने के बाद ही चैन की सांस लेगा.

 

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…