मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नीलाम खनिज ब्लॉक की समीक्षा के लिए समिति गठित

भोपाल
राज्य शासन ने मुख्य खनिज के नीलाम खनिज ब्लॉक में स्वीकृति एवं अनुबंध निष्पादन के लिए आवश्यक विभिन्न अनुमतियां नियत समयावधि में प्राप्त किये जाने एवं नीलाम खनिज ब्लॉक में शीघ्र प्रारंभ कार्य की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है।

समिति में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, गृह, वन, राजस्व, पर्यावरण सदस्य होंगे। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, खनिज साधन को सदस्य सचिव बनाया गया हैं।

समिति मुख्यत: मुख्य खनिज के नीलाम खनिज ब्लॉक में नियत समयावधि में विभिन्न स्वीकृतियां जारी किये जाने की समीक्षा करेंगी। नीलाम खनिज ब्लॉक स्वीकृति के लिए आवश्यक विभिन्न अनुमतियों नियत समयावधि में जारी किये जाने तथा नीलाम खनिज ब्लॉक में शीघ्र खनिज उत्पादन प्रारम्भ होने की समीक्षा करेगी।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…