भारत-पाकिस्तान तनाव का असर बाजारों पर 60 रुपये किलो पर पहुंचा सेंधा नकम

भोपाल
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर बाजारों में दिखने लगा है। पाकिस्तान से आयात की जाने वाली खाद्य व अन्य वस्तुओं के भाव बढ़ने लगे हैं। सेंधा नमक 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो हो गया है, जो 30 रुपये प्रतिकिलो मिलता था। वहीं, पनीर के फूल (जड़ी-बूटी) के भाव 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसका उपयोग मधुमेह नियंत्रण, अनिंद्रा, अस्थमा व मूत्र विकारों के दूर करने में किया जाता है।

पाकिस्तान से छुआरा या खारक भी आता है, जिसके भाव में भी 100 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। सूखे मेवे व जड़ी-बूटियों के थोक विक्रेता अरुण सोगानी बताते हैं कि आपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान से नया माल नहीं आ रहा है, जितना भंडारण में हैं, वो ही उपलब्ध है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) भोपाल के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान से संघर्ष के चलते और तुर्किए की ओर से पाकिस्तान की सहायता करने पर कैट ने वहां की वस्तुओं का व्यापार करने का बहिष्कार कर दिया है।

तुर्किए से मंगाते हैं यह वस्तुएं

संगमरमर, सोना, सेब, सीमेंट, चूना, खनिज तेल समेत अन्य वस्तुएं भारत तुर्किए से आयात करता है। इनके दाम भी आगामी समय में बढ़ सकते हैं, लेकिन इनमें से भारत में भी इन वस्तुओं का उत्पादन होता है, इसलिए भाव में ज्यादा तेजी होने की संभावना कम ही दिखाई देती है।

पाकिस्तान से इनका आयात

पाकिस्तान से सेंधा नमक, सूखे मेवे, सीमेंट, पत्थर, चूना, कपास, ऑप्टिकल वस्तुएं, मुल्तानी मिट्टी, चमड़े की वस्तुएं, तांबा, सल्फर आते हैं, हालांकि सेंधा नमक के अलावा बाकी वस्तुओं का उत्पादन भारत में भी होता है। ऐसे में बाकी वस्तुओं के भाव नहीं बढ़े हैं।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…