देर रात्रि में मुख्यमंत्री पहुचे डोडी-आष्टा, विधायक के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत-सम्मान

आष्टा

मध्य प्रदेश के आष्टा विधानसभा के नजदीक देवास जिले के हाटपिपलिया में आयोजित कार्यक्रमो में भाग लेने के बाद मप्र के मुख्यमंत्री हवा,आंधी,बारिश के कारण हेलीकाप्टर के स्थान पर सड़क मार्ग से कार द्वारा भोपाल के लिये रवाना होने के बाद देर रात्रि में हाईवे ट्रीट डोडी पहुचे । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में हाईवे ट्रीट पर भव्य अगवानी की गई । इस अवसर पर डोडी में विधायक के नेतृत्व में आष्टा, डोडी,जावर,खड़ी सहित अनेकों ग्रामो से डोडी पहुचे कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत सम्मान किया ।

डोडी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की काफी देर तक आष्टा के विकास संबंधी विभिन्न कार्यो को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई । डोडी में डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का एवं विधायक का साफा बांध कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर डोडी में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल,जिला महामंत्री धारासिंह पटेल,कल्याणसिंह ठाकुर,जिला मीडिया प्राभारी सुशील संचेती,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,विजेन्द्रसिंह ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष मनोहर पटेल,जावर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वैद्य,पार्षद वीरेंद्र ठाकुर,नप जावर के पूर्व उपाध्यक्ष शिवम सोनी,उमेश शर्मा,हरिओम भूतिया,कृपालसिंह ठाकुर,राजपालसिंह ठाकुर,हरेन्द्र ठाकुर,कृपालसिंह  ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेकों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…