मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा साथ थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर महाराणा प्रताप ने देशभक्ति की मिसाल प्रस्तुत की। स्वाधीनता के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष, मातृभूमि के लिए स्वाभिमान का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्रता की अलख जगाई और बाजीराव पेशवा को साथ जोड़कर स्वदेशी ताकतों को मजबूत करने का जो कार्य किया वह उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती की रक्षा के लिए समर्पित मेवाड़ की धरती के अमर नायक महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल का जीवन सदैव पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और बलिदान की अनुपम प्रेरणा देता रहेगा।

 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…