मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर्व पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित नीलगंगा सरोवर पर किया पूजन

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर्व पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित नीलगंगा सरोवर पर पूजन कर गंगा दशहरा की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीलगंगा सरोवर का जीर्णोद्धार लगभग 4 करोड़ की लागत से किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के दुश्मनों को परास्त किया।

कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी महाराज, प्रेम गिरी जी महाराज और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…