मुख्यमंत्री डॉ. यादव हुए किरण कवच शिविर के समापन में हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुलिस सामुदायिक भवन पुलिस लाइन में आयोजित निःशुल्क 15 दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण ‘किरण कवच शिविर’ के समापन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिविर में प्रशिक्षित बेटियों से भेंट कर मातृशक्ति को देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर नमन किया। नृत्याराधना नृत्य मंदिर संस्थान  द्वारा निःशुल्क 15 दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण किरण कवच शिविर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल , विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…