केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया आत्मीय स्वागत

भोपाल 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। गृह मंत्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह का पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के पचमढ़ी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राज्य सरकार के मंत्री,सांसद एवं विधायक गण और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री शाह के साथ पचमढ़ी के लिए रवाना हुए।

 

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…