मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईरान से भारतीयों की वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 110 भारतीय नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित “ऑपरेशन सिन्धु” संकट के समय में नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का पर्याय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता ‘नए भारत’ के अतुल्य सामर्थ्य और कर्तव्यबोध का प्रेरणादायक प्रमाण है। भारत सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अपने नागरिकों को विपरीत परिस्थितियों में कभी अकेला नहीं छोड़ती है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…