ग्वालियर जिले के तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने कोर्ट में सरेंडर किया

 ग्वालियर 

 एमपी का एक बड़ा अफसर करीब 6 माह बाद सामने आया। उस पर एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था जिससे बाद वह फरार हो गया। महिला ने उसकी पोल खोलते हुए बताया कि अधिकारी के कई महिलाओं से शारीरिक संबंध हैं। प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया और पुलिस ने उसपर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। आखिरकार अफसर को सरेंडर करना पड़ा। प्रदेश के ग्वालियर जिले के तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने कोर्ट में सरेंडर किया। रेप के आरोपी तहसीलदार चौहान पर खुद को उसकी चौथी पत्नी बताने वाली महिला ने FIR दर्ज कराई थी। 

 ग्वालियर में बतौर तहसीलदार पदस्थ रहा शत्रुघ्न सिंह चौहान 15 जनवरी को तब फरार हो गया था जब ग्वालियर के महिला थाने में उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि इससे पहले भी आरोपी के कई युवतियों से संबंध रहे हैं।

मामला प्रकाश में आने और पुलिस केस दर्ज होने के बाद आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को मार्च 2025 में निलंबित कर दिया गया। इससे पहले केस दर्ज होने की भनक लगते ही वह भाग गया था। तहसीलदार के फरार हो जाने पर पुलिस ने उसपर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।

बचने के तमाम रास्ते बंद हो जाने के बाद आरोपी शत्रुघ्न सिंह चौहान ने आखिरकार सरेंडर कर दिया है। रेप का आरोपी जिला न्यायालय पहुंचा और खुद को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। अब अग्रिम कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

ग्वालियर जिला न्यायालय के कमरा नंबर 216 में पहुंचा
तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पर महिला ने शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला थाने में 15 जनवरी को एफआइआर दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया था। फरारी के दौरान जमानत याचिकाएं लगाईं थीं, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। आखिरकार आरोपी शत्रुघ्नसिंह चौहान ग्वालियर जिला न्यायालय के कमरा नंबर 216 में पहुंचा। यहां लगने वाली अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

महिला का आरोप है कि शत्रुघ्न सिंह ने उसे पत्नी की तरह रखा लेकिन शादी नहीं की। उसे बताए बिना दूसरी शादी की। शत्रुघ्न सिंह उसे और उसके बेटे को भी मारना चाहता था। महिला ने भी शत्रुघ्न सिंह को गिरफ्तार करने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। आरोपी पूर्व अधिकारी पर इसके अलावा भी कई मामले दर्ज हैं।

  • Related Posts

    मुरैना में NH-552 किनारे जली हुई हालत में मिला महिला का शव, हत्या कर जलाने की आशंका से मचा हड़कंप

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बागचीनी थाना क्षेत्र में NH-552 हाईवे…

    MP IAS Transfer: जनवरी 2027 से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव, कई कलेक्टरों की बदल सकती है जिम्मेदारी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मोहन यादव सरकार जनवरी 2027 से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा…