यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, 209 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय; दिल्ली भेजी गई सूची

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 209 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। इन नामों की सूची लखनऊ से दिल्ली भेज दी गई है, जहां पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा। बताया जा रहा है कि इन नामों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति भी है। हालांकि, उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

योगी की सहमति के बाद 209 नामों पर बनी सहमति

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने 209 सीटों के लिए उम्मीदवारों को A कैटेगरी में रखते हुए शॉर्टलिस्ट किया है। इन नामों को प्रदेश स्तर पर तैयार करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया है। अब दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेता इन पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

माना जा रहा है कि उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित करने की रणनीति के पीछे प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार और संगठनात्मक तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है। बीजेपी इस बार उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

SIR के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरा

चुनावी तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी सियासत तेज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

योगी ने दावा किया कि SIR के दौरान मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम कटने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव SIR का विरोध नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इसमें अपने वोट बैंक का फायदा दिखाई दे रहा है।

2027 के चुनाव को बताया 80-20 की लड़ाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव को 80-20 की लड़ाई बताते हुए कहा कि 80 प्रतिशत मतदाता सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के मुद्दों पर बीजेपी और एनडीए के साथ हैं, जबकि 20 प्रतिशत मतदाता विपक्ष के साथ जा सकते हैं।

उन्होंने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बंटने से रोकना है। योगी के मुताबिक, समाज में एकता बनी रहेगी तो सभी सुरक्षित और मजबूत रहेंगे। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले बीजेपी की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया और SIR को लेकर बयानबाजी ने प्रदेश का सियासी माहौल गर्म कर दिया है।

  • Related Posts

    राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हुए तो यूथ कांग्रेस के 60 नेता निलंबित, संगठन में बढ़ी नाराजगी

    रोहित राजोरिया ने कार्रवाई को बताया अन्याय, बोले- बिना नोटिस और पक्ष रखने का मौका दिए लिया गया फैसला भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस में करीब 60 नेताओं के निलंबन…

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    Leave a Reply