सरकारी कर्मचारियों को पत्राचार में विभाग के डोमेन से जारी शासकीय ई-मेल का ही उपयोग कर ले अवकाश

भोपाल 
मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अब कर्मचारियों को सभी पत्राचार के लिए नया तरीका अपनाना होगा। जी हां अब लेटर लिखने की बजाए शासकीय ई-मेल के माध्यम से ही सब काम होंगे। कर्मचारियों को अवकाश आवेदन भी ई-मेल के माध्यम से भेजना होंगे। ऐसा नहीं करते हैं तो अवकाश मान्य नहीं होगा। 

 अनुपस्थित मानते हुए वेतन की कटौती की जाएगी। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पत्राचार में विभाग के डोमेन से जारी शासकीय ई-मेल का ही उपयोग करें। सभी कर्मचारियों के ई-मेल भी इसी से तैयार कराए गए हैं।

ई-मेल के माध्यम से ही स्वीकृत करें
विभाग ने प्राचार्यों को भेजे निर्देश में यह भी कहा है कि वे शासकीय कार्य, प्रतिवेदन या रिपोर्ट एवं अन्य पत्राचार संबंधित कर्मचारी के पास शासकीय ई-मेल के माध्यम से ही स्वीकृत करें। विभागीय स्तर पर शासकीय कर्मचारियों द्वारा प्राप्त शिकायतें, निवेदन पत्र आदि अन्य व्यक्तिगत पत्राचार भी केवल शासकीय ई-मेल से ही प्राप्त होने पर मान्य होंगीं।

कर्मचारियों को दी गई चेतावनी
विभाग ने समझाइश देने के साथ कर्मचारियों को चेताया भी है। देखा गया है कि कई उपयोगकर्ता नियमित रूप से शासकीय मेल लॉगिन नहीं कर रहे हैं, जिससे पत्राचार में विलंब हो रहा है। ई-ऑफिस एवं ऑनलाइन एसीआर प्रणाली में भी शासकीय कर्मचारी द्वारा व्यक्तिगत शासकीय मेल आइडी का ही उपयोग करने को कहा गया है।

  • Related Posts

    मुरैना में NH-552 किनारे जली हुई हालत में मिला महिला का शव, हत्या कर जलाने की आशंका से मचा हड़कंप

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बागचीनी थाना क्षेत्र में NH-552 हाईवे…

    MP IAS Transfer: जनवरी 2027 से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव, कई कलेक्टरों की बदल सकती है जिम्मेदारी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मोहन यादव सरकार जनवरी 2027 से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा…