बहनों ने रंगोली बनाकर दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश

भोपाल

हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुरहानपुर जिले की शाहपुर नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

प्रदेश के सभी जिलों में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को जोड़ रहा है।

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगा।

 

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…