हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हुई तिरंगा यात्रा-वॉकाथॉन

300 से अधिक प्रतिभागी हुए सम्मिलित

भोपाल 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मंगलवार को भोपाल में तिरंगा यात्रा–वॉकाथॉन का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे बोट क्लब से हुई, जिसका शुभारंभ मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडवेंचर) श्री एस. के. श्रीवास्तव ने किया।

यह उत्साहपूर्ण यात्रा मुख्यमंत्री निवास से होकर पुनः बोट क्लब पर समाप्त हुई। यात्रा में पारंपरिक भारतीय परिधान में सजे लगभग 9 कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् भोपाल तथा जंगल ट्रैकर संस्था सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर जुंबा और योगा के माध्यम से “फिट इंडिया” का संदेश दिया गया। 

देशभक्ति का संदेश देंगे बाइकर्स
“हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा बुधवार, 13 अगस्त को सुबह 7 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से बाइकर्स तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसमें 100 से अधिक महिला और पुरुष बाइकर्स, पारंपरिक भारतीय परिधान में, हाथों में तिरंगा लिए राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का संदेश देंगे। यह रैली जेल रोड, शौर्य स्मारक, लिंक रोड, न्यू मार्केट, गौहर महल, रवीन्द्र भवन, राजभवन होते हुए पुनः कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंचेगी। इस अवसर पर सुपर बाइक्स भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

 

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…