खंडवा में बड़ा रेल हादसा टला, कीमैन की सूझबूझ से बचीं सैकड़ों जानें

खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब कीमैन ने पटरी पर क्रैक देखकर उस पर से गुजर रही ट्रेन को रुकवा दिया। जानकारी के मुताबिक भोपाल रेल डिविजन के बरुड छनेरा में रेलवे पटरी पर कीमैन को क्रैक दिखा था।

इसके बाद उसने ट्रैक से जा रही 04159 हॉलिडे स्पेशल ट्रेन को रुकवा दिया। यह ट्रेन इटारसी से भुसावल की ओर जा रही थी। सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और रेलवे ट्रैक को सुधारने का काम शुरू हो गया है।

अभी यह साफ नहीं हो पाया कि पटरी का हिस्सा किस वजह से टूटा। उधर रेल में सवार यात्रियों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो वे सहम गए थे। ट्रेन टूटे हुए रेलवे ट्रैक पर ही खड़ी है, अब सभी यात्री इसके सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है क‍ि अगर कीमैन का ध्यान टूटी पटरी की ओर नहीं जाता तो ट्रेन ट्रैक से उतर सकती थी। ऐसे में एक बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

  • Related Posts

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में होगी मप्र सरकार की 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट स्लग—गांव,गौरव, विरासत और विकास का नया संगम…

    भगवान राम-कृष्ण पर बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- जोश में कई बार ऐसा कह जाते हैं

    भोपाल। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने…