मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंडित जसराज को दी श्रद्धांजलि

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पुण्यतिथि पर पुण्य स्मरण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पंडित जसराज ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की मधुरता और भव्यता से संपूर्ण विश्व को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने इस अमूल्य धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाकर भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संगीत साधना और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने वाले पंडित जसराज का योगदान अविस्मरणीय है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव संगीतप्रेमियों को प्रेरित करता रहेगा।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…