प्रदेश के लगभग 18 हजार युवाओं को हर वर्ष जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है : मंत्री टेटवाल

भोपाल

कौशल विकास राज्य एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने कौशल विकास संचालनालय में कौशल विकास विभाग एवं यूएनएफपीए की साझेदारी पर आधारित ब्रोशर का विमोचन किया। राज्य मंत्री टेटवाल ने कहा कि कौशल विकास केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के व्यक्तिगत निर्माण, संर्वांगीण विकास के लिए जीवन कौशल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 18 हजार युवाओं को हर वर्ष जीवन कौशल शिक्ष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंत्री टेटवाल ने कहा कि जीवन कौशल शिक्षा का इस वृहद स्तर पर क्रियान्वयन मध्यप्रदेश के लिए अनूठी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास युवाओं को रोजगार के साथ जीवन में सफल होने के लिए भी तैयार कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष कंट्री की प्रतिनिधि सुएंड्रिया एम. वोज़्नार ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के प्रयासों और सहयोग की सराहना करती हूँ। उन्होंने कहा कि कौशल विकास संचालनालय के साथ मिलकर किये जा रहे कार्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगारपरक कौशल प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सुदृढ़, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से जागरूक भी बना रहे हैं।

इस अवसर पर कौशल विकास संचालनालय द्वारा यूएनएफपीए के तकनीकी सहयोग से संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रम जीवन कौशल शिक्षा (जीवन तरंग), मानसिक स्वास्थ्य एवं सजगता कार्यशाला एवं डिजिटल स्टोरीटेलिंग कार्यशाला से संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम की उपलब्धियों, विस्तार योजनाओं तथा प्रशिक्षकों के अनुभवों को भी साझा किया गया। यह साझेदारी मध्यप्रदेश को कौशल विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी मॉडल के रूप में स्थापित करेगी।

 

  • Related Posts

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…

    मुरैना में स्कूली वाहनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 40 से अधिक वाहन जांचे; 50 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला

    सुबह 7 बजे वैरियर चौराहे पर शुरू हुई जांच मुरैना में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार सुबह करीब 7…