मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवजात बछिया का किया नामकरण

मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में हुआ बछिया का जन्म
कमला के नाम से जानी जाएगी नवजात बछिया

भोपाल 
मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में हाल ही में गाय ने एक प्यारी सी बछिया को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बछिया का जन्म होने पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गौसेवा और पशुधन संवर्धन के लिए हमारी सरकार ने अनेक प्रयास प्रारंभ किए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन साक्षात् लक्ष्मी के रूप में मुख्यमंत्री निवास में जन्मी नवजात बछिया का स्वागत सत्कार किया। मुख्यमंत्री ने नवजात बछिया का नामकरण भी कर दिया। अब यह बछिया मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ‘कमला’ नाम से जानी जाएगी। ‘कमला’ पहली ऐसी बछिया है, जिसका जन्म मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में ही हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह गौशाला पहुंचकर यहां मौजूद सभी गायों को रोटी खिलाई। सभी गायों के साथ ‘कमला’ को भी तिलक लगाकर निवास में उसका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ‘कमला’ को गोद मे लेकर दुलार किया और मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मिष्ठान्न खिलाकर कमला के आगमन पर अपनी आत्मीय खुशी जाहिर की।

 

  • Related Posts

    बालाघाट में जमीन विवाद पर बेटे ने बुजुर्ग पिता को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। संपत्ति और जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने 80 वर्षीय पिता…

    ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: माता-पिता और बेटी की मौत, छोटी बच्ची गंभीर घायल

    एनएच-44 (NH-44) स्थित ग्वालियर-झांसी हाईवे पर कल्याणी के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक मासूम…