Gwalior में ड्रग्स का बड़ा Crackdown, कई दुकानों पर कार्रवाई, दो दुकानदारों को नोटिस

ग्वालियर
कोल्ड्रिफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर लगाम कसने के लिए औषधि विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा ने सचिन तेंदुलकर मार्ग, हुरावली रोड और पटेल नगर इलाके की मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण
औषधि निरीक्षक शर्मा ने गणेश मेडिकल स्टोर्स सचिन तेंदुलकर मार्ग, कल्पना मेडिकल स्टोर्स, शिव मेडिकल स्टोर्स हुरावली रोड, तस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड व ओम एंटरप्राइज़ेस पटेल नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग सेल लाइसेंस की वैधता, एक्सपायर दवाओं का प्रबंधन, कोल्ड्रिफ़ सिरप व अन्य प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता, दवाओं के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड और रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच की गई। इस दौरान कल्पना मेडिकल स्टोर्स और शिव मेडिकल स्टोर्स पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। वहीं दोनों दुकानों पर दवाओं का रिकॉर्ड संधारित नहीं पाया गया। इसलिए नियम उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

दस्तावेजों की जांच जारी
वहीं गणेश मेडिकल स्टोर्स को सिरप से संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। तस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को खरीद-बिक्री का पूरा विवरण कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ओम एंटरप्राइज़ेस का भी निरीक्षण किया गया, दस्तावेजों की जांच जारी है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा ने कहा कि निरीक्षण की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि पुलिस मुख्यालय, विसबल शाखा में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विसबल के निज सहायक,निरीक्षक (अ)  राकेश कुमार कुशवाह (वरिष्ठ शीघ्रलेखक) ने…

    “मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना

    भोपाल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख…